18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
म्यूजिक सुनने का मजा तब बढ़ जाता है, जब स्पीकर का साउंड अच्छा हो और बार-बार चार्जिंग की चिंता भी न करनी पड़े. इसी सेगमेंट में Nothing के सब-ब्रांड CMF ने अपने दो नए Bluetooth स्पीकर्स, CMF Speaker S और CMF Speaker M, पेश किए हैं. इन दोनों डिवाइस को कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है. कंपनी इन्हें जल्द ही अपनी वेबसाइट के जरिए दूसरे ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध कराएगी. इन दोनों स्पीकर्स में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ, धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं, हालांकि दोनों मॉडल के साइज, साउंड आउटपुट और बैटरी क्षमता में अंतर है. वहीं CMF Speaker M को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि CMF के नए स्पीकर्स में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है. CMF के नए स्पीकर्स में क्या खास है? CMF के नए Speaker M में 4,900mAh और Speaker S में 2,600mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी दोनों से 18 घंटे तक के प्लेबैक का दावा करती है. इन्हें फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे और 2.5 घंटे लगते हैं. साथ ही दोनों में Bluetooth 6.0, 10 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज और AAC, SBC व LC3 कोडेक का सपोर्ट है. LC3 का सपोर्ट सिर्फ Auracast Audio के लिए है. साउंड आउटपुट में कितना अंतर? CMF Speaker S में 45mm का सिंगल फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है, जिसका आउटपुट 10W RMS है. वहीं दूसरी ओर CMF Speaker M में 70mm का वूफर और 16mm का ट्वीटर मिलता है. इसका कुल आउटपुट 35W RMS है, जिसमें वूफर 25W और ट्वीटर 10W का आउटपुट देता है. फ्रीक्वेंसी रेंज की बात करें तो Speaker S में यह 70Hz से 20,000Hz तक, जबकि Speaker M में 60Hz से 20,00
Source: ABP Technology
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
CJP’s Abhijeet Dipke thanks Delhi Ramlila organisers for ‘free publicity’ over cockroach effigy
Keralam seeks FSSAI clarity on high fat, sugar, salt food
Simran Sharma equals champion record to win 200m gold, eyes one more
Russian aerial blitz kills 9 in Ukraine as Zelenskyy meets U.S., European officials in Norway
U.S.-India perfectly aligned on core issues: Marco Rubio
Dussehra celebrated in Belagavi
Health Department issues circular on maintaining medicine stocks in hospitals
Newsprint makers seek PM Modi's intervention over coal shortages, demand 75:25 allocation ratio
दिवाली पर ₹3000 में बदलें लिविंग रूम की सूरत, गेस्ट कहेंगे WOW!
Death toll from Houthi strike on Yemen government camp rises to 73
TNTA president Vijay Amritraj confident of bringing WTA action to Chennai