'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार तड़के दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने के बाद अज्ञात स्थान पर रखा है और उनके बारे में परिवार, वकीलों या पार्टी के सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. पार्टी ने इस कार्रवाई को ‘अपहरण’ बताते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठाया, “अभिजीत कहां है?” सीजेपी के नेता अजिंक्य शिंदे के मुताबिक, दीपके को हिरासत में लिए जाने के 10 घंटे से अधिक समय बाद भी उनकी स्थिति का पता नहीं चल पाया था. दीपके को झंडेवालान से लिया गया था हिरासत में दीपके को दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस जाते समय झंडेवालान इलाके से हिरासत में लिया गया था. समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी. सीजेपी का आरोप है कि हिरासत में लेने के बाद दीपके को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उन्हें अपने वकीलों से बात करने की अनुमति भी नहीं दी गई. सीजेपी ने पूछा- अभिजीत दीपके कहां हैं? सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को अगवा कर लिया है. पार्टी ने लिखा कि दीपके को हिरासत में लिए हुए 10 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. .@abhijeet_dipke has been kidnapped by @DelhiPolice It has been more than 10 hours since he was picked up but until now, neither his parents, nor his lawyers & not the CJP team have been given any updates about his location We’re all asking only one question: #AbhijeetKahanHai — Cockroach Janta Party -
Source: ABP India
Connect with us
Comments
No comments yet. Be the first!
More from
CJP’s Abhijeet Dipke thanks Delhi Ramlila organisers for ‘free publicity’ over cockroach effigy
Keralam seeks FSSAI clarity on high fat, sugar, salt food
Simran Sharma equals champion record to win 200m gold, eyes one more
Russian aerial blitz kills 9 in Ukraine as Zelenskyy meets U.S., European officials in Norway
U.S.-India perfectly aligned on core issues: Marco Rubio
Dussehra celebrated in Belagavi
Health Department issues circular on maintaining medicine stocks in hospitals
Newsprint makers seek PM Modi's intervention over coal shortages, demand 75:25 allocation ratio
दिवाली पर ₹3000 में बदलें लिविंग रूम की सूरत, गेस्ट कहेंगे WOW!
Death toll from Houthi strike on Yemen government camp rises to 73
TNTA president Vijay Amritraj confident of bringing WTA action to Chennai