Warning: session_start(): Session cannot be started after headers have already been sent in /home/u172741952/domains/axxitode.com/public_html/includes/nav_bootstrap.php on line 8

No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

By explorex | October 17, 2026
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

फ्रिज खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत, डिजाइन या स्टोरेज देखकर फैसला करना सही नहीं है. उसकी कूलिंग टेक्नोलॉजी भी मायने रखती है. बाजार में मुख्य रूप से Direct-Cool और Frost-Free टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज मिलते हैं. इन दोनों का काम खाने-पीने की चीजों को ठंडा रखना है, लेकिन इन्हें ठंडा करने का तरीका अलग होता है. एक तरफ Direct-Cool फ्रिज में समय के साथ बर्फ जम सकती है, जिसे हटाने के लिए खुद मेहनत करनी पड़ती है. वहीं Frost-Free फ्रिज में यह काम अपने आप होता है. ऐसे में अगर आप कम बिजली खर्च करना चाहते हैं या बार-बार डीफ्रॉस्ट करने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो दोनों के बीच अंतर समझना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि No-Frost vs Direct-Cool में कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है. Direct-Cool फ्रिज कैसे करता है काम? Direct-Cool फ्रिज में ठंडी हवा नेचुरल तरीके से फैलती है. इसमें हवा को पूरे फ्रिज में पहुंचाने के लिए पंखे की जरूरत नहीं होती है, हालांकि इसकी कूलिंग हर हिस्से में एक जैसी नहीं हो सकती और फ्रीजर के आसपास बर्फ जमने लगती है. इस टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज आमतौर पर कम बिजली खर्च करते हैं और इनकी शुरुआती कीमत भी कम होती है. ये अकेले रहने वाले लोगों, कपल या छोटे परिवारों के लिए यूजफुल ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन बर्फ हटाने के लिए समय-समय पर फ्रिज को डीफ्रॉस्ट करना पड़ता है. यह भी पढ़ें - AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट Frost-Free फ्रिज में क्या है खास? Frost-Free फ्रिज में पंखों की मदद से ठंडी हवा अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाई जाती है. इसमें हीटिंग एलिमेंट भी होता है, जो कूलिंग कॉइल पर बनने वाली बर्फ को समय-समय पर पिघला देता है. इससे फ्रीज

Source: ABP Technology

Read original news

Connect with us

Go to Comments

Comments

No comments yet. Be the first!