Warning: session_start(): Session cannot be started after headers have already been sent in /home/u172741952/domains/axxitode.com/public_html/includes/nav_bootstrap.php on line 8

बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'

By explorex | October 19, 2026
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हो रहे विरोध के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर बयान दिया है. योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में, जब लोगों को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पर संदेह होने लगता है तो कुछ सामाजिक संगठन जिन्हें अंग्रेजी में 'सिविल सोसाइटी' कहा जाता है या कुछ व्यक्ति सामने आते हैं. ये ऐसे लोग होते हैं जिनका चरित्र विश्वसनीय होता है और जिन्होंने देश के लिए वास्तविक योगदान दिया होता है, इसलिए देश उनकी बात सुनता है. बाबा रामदेव ने कहा कि अब जहां तक CJP की बात है, तो उनका चरित्र कैसा है और उनका योगदान क्या है, यह तो अभी सामने आना बाकी है. हालांकि कुछ युवा उनसे जुड़ रहे हैं. उम्मीद है कि वे अच्छे मुद्दे उठाएंगे और देश के लोगों और युवाओं के हित में काम करेंगे. बाबा रामदेव ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे को लेकर सड़कों से लेकर संसद तक हर जगह हंगामा मचा है, और कुछ लोग सत्ता परिवर्तन की मांग कर रहे हैं. देश में एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था मौजूद है. इसे नजरअंदाज करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने से इनकार करना पूरी तरह से अराजकता है. जो भी दल देश पर शासन करना चाहता है, उसे इस व्यवस्था का सम्मान करना होगा. योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जैसा कि मैंने पहले कहा देश में जो कुछ भी हो, वह लोकतंत्र और संविधान के दायरे में ही होना चाहिए. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, ठीक वैसे ही जैसे उन्हें हटाने के लिए भी एक तय संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया है. आप सड़कों से संवैधानिक संस्थाओं को नहीं चला सकते और न ही सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करके किसी को किसी पद

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Connect with us

Go to Comments

Comments

No comments yet. Be the first!