Warning: session_start(): Session cannot be started after headers have already been sent in /home/u172741952/domains/axxitode.com/public_html/includes/nav_bootstrap.php on line 8

गीता सिंह बनीं BJP महिला मोर्चा की अमेठी जिलाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

By explorex | October 19, 2026
गीता सिंह बनीं BJP महिला मोर्चा की अमेठी जिलाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में अमेठी जिले में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गीता सिंह को सौंपी है. बीजेपी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषित सूची में गीता सिंह को अमेठी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी पदाधिकारियों को उम्मीद है कि उनके अनुभव से महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी. बीजेपी के जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता सिंह का संगठन में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है. वह इससे पहले भी पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं. उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी सिंहपुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं गीता सिंह गीता सिंह पूर्व में सिंहपुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री और भारतीय जनता पार्टी अमेठी की जिला मंत्री के रूप में भी काम किया है. इन जिम्मेदारियों के दौरान उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ है. सिंहपुर ब्लॉक की निवासी हैं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गीता सिंह तिलोई विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर ब्लॉक अंतर्गत पूरे अमेठियन, पोस्ट कैथागांव की निवासी हैं. स्थानीय स्तर पर संगठन से जुड़ाव और पूर्व में निभाए गए दायित्वों के आधार पर उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेत

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Connect with us

Go to Comments

Comments

No comments yet. Be the first!